धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप मित्रों परिजनों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक मन मुताबिक कार्य को मिलकर प्रसन्न रहेंगे। सोच समझकर निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा, नही तो इसका फायदा कोई और उठा सकता है। आप अपने माता पिता के साथ कुछ समय अकेले मे व्यतीत करेंगे और किसी जरूरी काम पर बातचीत कर सकते हैं। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।