तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि वह इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं,लेकिन अपने मन में चल रही परिजनों को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की परवाह करेंगे और अपने घरवालों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके कारण में वह नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।