धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं, जो ज्ञान, धर्म और भाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग सकारात्मक सोच वाले और खुले विचारों के होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और जीवन में आगे बढ़ना पसंद होता है। धनु राशि के जातक ईमानदार और सच्चाई पर चलने वाले होते हैं। ये अपने सिद्धांतों को महत्व देते हैं और दूसरों को भी सही रास्ता दिखाने की कोशिश करते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है, जिससे ये बड़े लक्ष्य तय करते हैं। कभी-कभी ये बेबाकी से अपनी बात कह देते हैं, लेकिन उनका इरादा साफ होता है।
आज का राशिफल
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आय में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले, तो पीछे न हटें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, वरना आगे चलकर उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको किसी पुराने मित्र की याद भी आ सकती है। यदि किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने, तो शांत रहना ही बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।