धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। जो लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना ही बेहतर रहेगा। घर में आपको जीवन साथी से अपने गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आ सकता है।