कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको काम को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करनी है, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसका मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आएंगे, लेकिन उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी न मिलने के कारण अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। विद्यार्थी भी गुरुजनों का साथ पाकर अपनी समस्या का हल खोजने में सफल रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।