धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अध्यात्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके कुछ लक्ष्य आपको नजर आएंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आप धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम व शोहरत कमा सकते हैं। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि सेहत में कुछ समस्या बनी हुई है,तो आज उसमें सुधार हो सकता है। घर परिवार में किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।