वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। कारोबार में उछाल आने से आपका करियर और चमकेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप चुप्पी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा,लेकिन आप किसी वाद विवाद में ना पड़े,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके अपने कुछ समस्याओं को हल कर सकते हैं।