धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी बड़ी उपलब्धि को अपने हाथ से जाने ना दें। यदि आप किसी काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप किसी को पार्टनर बहुत ही देखभाल कर बनाएं। आप अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में काफी कुछ पा सकते हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कामकाज के मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।