फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (19 to 25 Feb): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप पदोन्नति की योग्यता रखते हैं तो इस सप्ताह आपके कद और पद में अपेक्षा से अधिक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप पदोन्नति की योग्यता रखते हैं तो इस सप्ताह आपके कद और पद में अपेक्षा से अधिक वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। आपको अपने मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। परिवार से आपके द्वारा लिए गये निर्णय का सम्मान होगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे आपको इस सप्ताह के अंत तक मनचाहा रोजगार हासिल हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें