धनु राशि- धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, भाग्य और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग खुले विचारों वाले, आशावादी और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाना, नई चीजें सीखना और अनुभव हासिल करना बेहद पसंद होता है। ये सच्चाई और ईमानदारी में विश्वास रखते हैं, इसलिए अपनी बात साफ-साफ कह देते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है और ये बड़े लक्ष्य तय करते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं, हालांकि इनकी बेबाकी कभी-कभी लोगों को कठोर लग सकती है।
आज का राशिफल
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है। जीवनसाथी से कुछ भी छुपाना भारी पड़ सकता है। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। राजनीति या नए काम में हाथ आजमाने का मन बनेगा। बिजनेस में ग्रोथ दिखेगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे। पिता से बहस से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।