धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। माता-पिता से यदि आप किसी बात को लेकर नाराज थे तो आज वह भी दूर होगी। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।