वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी छवि और निखर कर आएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि संपत्ति संबंधित समस्याओं को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। आप यदि किसी मकान, दुकान वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।