धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात भी होगी। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।