तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि वाला रहेगा। आप अपने लिए कुछ चीजें खरीदने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया तो, वह बाद में आपके रिश्तो में दरार पैदा करवा सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों व सहयोग से किसी परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे परिवार में कुल का नाम और रोशन होगा। पिताजी को यदि कोई रोग चल रहा है, तो उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है।