धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा और आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में लोग यदि आपसे किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करें, तो उसमें आप बरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर ही कोई सलाह दे, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है और आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, लेकिन माताजी से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है।