वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप लोगों की बातों में ज्यादा न आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।