फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च, पढ़ें आज का राशिफल

Fri, 12 Sep 2025 05:09 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम की वजह से अचानक अपने कामों में बदलाव करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि  
विज्ञापन

धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ  

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम की वजह से अचानक अपने कामों में बदलाव करना पड़ सकता है। जिससे आपका डेली रूटीन बिगड़ेगा। आपको यदि  कोई दिल से संबंधित समस्या हो, तो उसको लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
विज्ञापन

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय
  • अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।  
  • धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।  
  • अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।  

विज्ञापन

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
September Monthly Tarot Reading: वृषभ और तुला राशि वालों का खास रहने वाला है प्रेम जीवन, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें