धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों का भार बढ़ सकता है। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। लोगों के साथ बातचीत करके समय व्यतीत करने की जगह अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर ध्यान लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार का पैसा लगाएं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान भी निकालने में कामयाब रहेंगे।