धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन जनकल्याण से जुड़े कार्यों को करने के लिए बेहतर रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे,लेकिन आप उनसे सावधान रहें। कामकाज में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं व अपना काम किसी पर ना टालें। आप अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योग को अपनाकर अपने शरीर को चुस्त तंदुरुस्त बनाने में कामयाब रहेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। आप किसी नए व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें,क्योकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा। आपके कुछ पुराने रोग हैं,आज फिर से उभर सकते हैं।