वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने भाई-बहनों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे और आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने की सोच सकते हैं,लेकिन उसमें आपको पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आप मन से परेशान रहेंगे,लेकिन आप लोगों को दिखाएंगे नहीं। निजी जीवन में आप तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।