धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप उन्नति की पथ पर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्म के कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी भजन, कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। उन्नति की मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।