धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे और साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आपको उसे स्वीकारना होगा। किसी से बेवजह बहसबाजी में ना पड़ें। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह दें, तो बहुत ही सोच विचारकर दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।