वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को कल पर न टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय के लिए आप यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएंगी। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनके लिए कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।