फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Praygraj Jyotish MahaKumbh: क्यों जरूरी है शादी से पहले कुंडली मिलान? ज्योतिष नीलिमा जोशी ने बताई वजह

Sat, 25 Jan 2025 12:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष नीलिमा जोशी ने कहा कि वह जातक के मूलांक को देखर उपाय बताती है। आजकल आप जहां भी देखते हैं, वहां समस्याओं के उपाय बताए जाते है, लेकिन हमेशा यह देखना चाहिए कि उपाय बता कौन रहा है।
विज्ञापन
चेतना कालरा, नीलिमा जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh in Prayagraj 2025: आज प्रयागराज स्थित महाकुंभ में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष ने ज्योतिष का महाकुंभ लगाया है।  उत्तर प्रदेश की संगम नगरी यानी प्रयागराज में यहां 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' का आयोजन किया गया है जहां भारत के कोने कोने से कई ज्योतिषाचार्य शामिल होने के लिए आएं हैं। , यहां सभी ज्योतिष शास्त्र, लाल किताब और वास्तु के अद्भुत विज्ञान के बारे में अपनी राय रख रहे हैं, इस दौरान नीलिमा जोशी ने ज्योतिष की गहराई और अंक ज्योतिष का जीवन से संबध को समझाते हुए अपने विचार रखें, आइए इनके बारे में जानते हैं....

विज्ञापन
Trending Videos

उपाय के लिए जरूरी है मूलांक 
ज्योतिष नीलिमा जोशी ने कहा कि वह जातक के मूलांक को देखर उपाय बताती है। आजकल आप जहां भी देखते हैं, वहां समस्याओं के उपाय बताए जाते है, लेकिन हमेशा यह देखना चाहिए कि उपाय बता कौन रहा है। 

9 नंबर होता है खास
ज्योतिष नीलिमा के अनुसार भविष्य जानने के लिए आपकी जन्म की तिथि का पता होना बेहद जरूरी होता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 9 एक ऐसा नंबर है कि जो दुनिया को बदलने की ताकत रखता है।

फोन नंबर का जीवन पर क्या होता है प्रभाव ?
ज्योतिष नीलिमा जोशी ने कहा कि जीवन में आपका फोन नंबर बेहद खास होता है, इसके आधार पर कई शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान उन्होंने नाम को लेकर कहा कि आपके नाम की पूरी स्पेलिंग का प्रभाव आपके ऊपर होता है। वहीं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा उन्होंने कहा कि जिन लोगों के ऊपर शनि का साढेसाती चल रही है वह उपाय जरूर करें।  
 

हर अंक कुछ न कुछ कहता है'
अंक ज्योतिष के बारे में नीलिमा जोशी ने कहा कि जब भी कोई जन्म लेता है तो उसकी एक तिथि होती है। जीवन में अंक हमारा पीछा नहीं छोड़ते। हमारे नाम में भी अंक छुपा होता है। हर अंक का जोड़ मूलांक है। आपकी पूरी जन्म तिथि का जोड़ आपका भाग्यांक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में जिस तरह कहा जाता है कि हर कुंडली में सकारात्मक-नकारात्मक गुण-दोष होते हैं, वैसे ही हर अंक का अपना महत्व और अपनी ऊर्जा है। यह वर्ष नौ अंक का है। यह बदलाव का अंक है। यह अग्नि तत्व से जुड़ा है। वहीं, वैदिक ज्योतिष अपने आप में संपूर्ण है। उसमें बताए गए उपायों से जीवन बदल सकता है।
विज्ञापन

क्यों जरूरी है शादी से पहले कुंडली मिलान ?
ज्योतिष नीलिमा जोशी ने कहा कि शादी से पहले कुंडली मिलाने से व्यक्ति के ग्रहों का पता चलता है, जिससे व्यक्ति के व्यवहार और गुणों का पता लगता है। यदि कुंडली न मिलाई जाए तो अक्सर समस्याएं होती हैं।

Jyotish Mahakumbh: विज्ञान की सरहद जहां खत्म होती है, ज्योतिष वहां से शुरू -समीर उपाध्याय

Jyotish Mahakumbh 2025: लाल किताब विशेषज्ञ से जानिए ग्रहों की दशा से भी अलग सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें