ज्योतिष की दुनिया में गोचर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि सभी नवग्रह हमारे आपके जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, और केतु ऐसे प्रमुख ग्रह हैं जिन्हें ज्योतिष की दुनिया में काफी गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे में यह बात तो साफ है कि इन ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन से देश, दुनियां और हमारे जीवन पर प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। आइये जानते हैं सितम्बर से अक्तूबर तक कब कौन से ग्रह का आगमन किस राशि पर हो रहा है, और उस ग्रह गोचर का हमारे देश, दुनियां और मानव जीवन पर क्या प्रभाव होगा। गोचर अर्थात ब्रह्मांड में होने वाली खगोलीय घटना है जिसका प्रभाव जनमानस पर देखने को मिलता है। हमारे जीवन में घटने वाली सभी अच्छी वह बुरी दोनों घटनाएं अर्थात सभी प्रकार की घटनाएं ग्रहों पर पूर्ण रूप से निर्भर करती है। गोचर अर्थात वर्तमान समय में ग्रहों की चाल सितंबर से अक्तूबर के माह में कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन व नक्षत्र परिवर्तन देखने को मिलेंगे।