फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: क्या आपकी हथेली पर बनते हैं राजयोग के ऐसे निशान

Mon, 29 Oct 2018 12:31 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हस्तरेखा
विज्ञापन

हमसे से हर किसी के मन में ये बात जानने की इच्छा और महत्वाकांक्षा जरूर होती है कि हमारा आने वाला भविष्य कैसा होगा। राजयोग का सुख मिलेगा कि नहीं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेलियों पर बनने वाले तमाम तरह निशानों और आकृतियों के अध्ययन से इस बात की भविष्यवाणी की जाती है कि व्यक्ति को राजयोग का सुख मिलेगा कि नहीं। हथेली पर राजयोग का निशान बनने पर व्यक्ति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, न्यायाधीश या राजदूत जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होता है। आइए जानते हैं हथेली पर राजयोग के कुछ निशान...

विज्ञापन


राजयोग के कुछ निशान
1- जिस किसी की हथेली के बीचो बीच घड़ा, पेड़, घोड़ा या रथ का निशान बना हो वह व्यक्ति राजयोग के सुख को प्राप्त करता है।

2- इसके अलावा जिस किसी व्यक्ति का माथा चौड़ा और विशाल होता है साथ ही बाहें लंबी होती है वह व्यक्ति राजसुख का आनन्द लेता है।

3- वह व्यक्ति जिसकी हथेली पर धनुष, कमल का फूल या आसन का निशान बना होता है उसे राजयोग का सुख मिलता है। ऐसा व्यक्ति कोई बड़ा प्रशासक बनता है।

4- जिस किसी की हथेली के मणिबंध से रेखा सीधे शनि पर्वत पर जाकर मध्यमा उंगली पर मिलती हो, वह व्यक्ति राजसुख प्राप्त करता है। उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं रहती।

5- जब किसी की हथेली पर सूर्य रेखा मस्तक रेखा से मिली हो और मस्तक रेखा स्पष्ट  होकर गुरु पर्वत की ओर झुकने से चतुष्कोण का निर्माण होता हो, वह मुख्यमंत्री या राज्यपाल होता है।
विज्ञापन


6- जिस किसी की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत में उभार हो या फिर शनि और बुध रेखा बिल्कुल स्पष्ट और सीध में हो वह व्यक्ति राजयोग का सुख प्राप्त करता है।
विज्ञापन


7- जिसकी हथेली पर हृदय रेखा और मस्तक रेखा के बीच एक चौड़ा चतुष्कोण बना हो  वह व्यक्ति न्यायधीश के पद को प्राप्त करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें