फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Sun, 04 Aug 2024 06:48 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार न सिर्फ हथेली की रेखा बल्कि हथेली की बनावट और उसके आकार के आधार पर भी अपनी भविष्य जान सकते हैं। आइए इस लेख में हथेली के आकार से भविष्य के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Palmistry - फोटो : freepik
Samudrik Shastra for Palm Shape: हथेली पर मौजूद हर आड़ी तिरछी रेखा का कोई न कोई मतलब होता है। इन रेखाओं के आधार पर हस्तरेखा विज्ञान की मदद से हम अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। हम सभी ने हथेली की रेखाओं के बारे में सुना है जिसके आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। मगर सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार न सिर्फ हथेली की रेखा बल्कि हथेली की बनावट और उसके आकार के आधार पर भी अपनी भविष्य जान सकते हैं। जिस प्रकार हथेली की रेखाएं हर इंसान में अलग होती हैं ठीक वैसे ही हथेली का आकार भी हर इंसान में अलग होता है। जैसे छोटी हथेली, बड़ी हथेली, कोमल हथेली, कठोर हथेली। हर तरह के हथेली की अलग अलग विशेषताएं होती हैं। ऐसे में आइए इस लेख में हथेली के आकार से भविष्य के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Palmistry - फोटो : istock
कठोर हथेली
कठोर हथेली इस बात का संकेत है कि जीवन में खुशी से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि ऐसे लोग बेहद कर्मठ और ईमानदार होते हैं। जिनकी हथेली कठोर होती है वे लोग हर काम को समय से पूरा करने में यकीन रखते हैं।

Palmistry: हाथ की ये रेखाएं दिलाती हैं राजयोग, लक्ष्मी जी की होती है विशेष कृपा

विज्ञापन

3 of 5
Palmistry - फोटो : istock
कोमल हथेली
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेलियां बहुत कोमल होती हैं, वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को उनके मन मुताबिक जीवनसाथी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि कोमल हथेली वाले लोगों को अधिक सुखों की प्राप्ति होती है।

Palmistry: धनवानों की हथेली में होता है यह दुर्लभ "करोड़पति योग", क्या आपके हाथ में भी है?



 

4 of 5
Palmistry - फोटो : istock
बड़ी हथेली
बड़ी हथेली वाले लोग बहुत समझदार और गंभीर होते हैं। ऐसे लोग अपना काम जिम्मेदारी से करते हैं। ऐसे लोग अपने परिश्रम के बल पर जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में ऐसे लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इन्हें नई-नई चीजों के बारे में जानना पसंद होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Palmistry - फोटो : istock
छोटी हथेली
जिन लोगों की हथेली छोटी होती है ऐसे लोग बहुत सुखी जीवन जीते हैं। ऐसे लोग साफ दिल के होते हैं। छोटी हथेली वाले लोगों को भक्ति और भजन आदि करना बेहद पसंद होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी हथेली के लोगों के पास जीवन के सभी सुख होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें