ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान का एक विशेष महत्व है। ज्योतिष मान्यता कहती है कि व्यक्ति के हाथों पर बनी लकीरें उसके भाग्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं। उसके मुताबिक इन लकीरों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है। हाथों पर बनी इन आड़ी तिरछी रेखाओं को देखकर व्यक्ति के सुख दुख के बारे में भी बताया जा सकता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं विष्णु रेखा के बारे में, जिसके विषय में मान्यता है कि उसके होने से व्यक्ति के जीवन में भगवान विष्णु की एक विशेष कृपा होती है। ये लकीर जिस व्यक्ति के हाथों में होती है, उसे बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। विष्णु रेखा के होने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उसका पूरा जीवन खुशहाली से भरा होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, विष्णु रेखा के खास महत्व के बारे में -