फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह के पैरों वाले पुरुष खूब धनवान होते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
धनवान लोगों के शरीर की बनावट कुछ खास होती है। समुद्रशास्त्र में ऐसे ही कुछ अंग लक्षणों का जिक्र किया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति यह जान सकता हैं कि उसकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी।
विज्ञापन


समुद्रशास्त्र में यह भी बताया गया है कि पुरुषों के पैरों की बनावट देखकर यह पता किया जा सकता है कि व्यक्ति भविष्य में धनवान बनेगा या आर्थिक परेशानी बनी रहेगी।

धनवान बनने के सूचक हैं ऐसे पैर

जिन पुरुषों के पैरों के तलवे कोमल, चिकने और लालिमा लिए होते हैं वह धनवान होते हैं।

यहां यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पैरों से अधिक पसीना आना इस शुभ लक्षण को कम करता है। पैरों में शिराएं भी अधिक नहीं दिखनी चाहिए।

राजा के समान सुखी और धनवान होते हैं ऐसे पुरुष

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन पुरुषों के पैर के ऊपरी भाग कछुए के पीठ की तरह ऊंचे होते हैं। इसके साथ ही पैर की उंगलियां आपस में मिली हो तो बहुत ही शुभ फलदायी होता है।

ऐसे पुरुष बहुत ही धनवान होते हैं और सुखी जीवन जीते हैं। यह अपनी योग्यता से उच्च पद प्राप्त करते हैं और सम्मानित होते हैं।
विज्ञापन

इस तरह के पैरों वाले आर्थिक परेशानी में रहते हैं

जिनके पैर आगे से सूप के समान चौड़े लेकिन छोटे होते हैं उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैर के नाखूनों का भूरे रंग का होना और पैर पर बहुत सी नाड़ियों का दिखना भी शुभ नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें