फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर मौजूद ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

Wed, 24 Jan 2024 11:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Palmistry: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति की सफलता और असफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण हाथ की रेखाएं होती हैं। हाथ की रेखाओं की वजह से ही व्यक्ति हर एक काम में सफलता प्राप्त करता है।
विज्ञापन
हथेली पर मौजूद ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्याशाली - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Palmistry: हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग चाहे जितनी भी मेहनत कर लें उन्हें वो मुकाम या सफलता नहीं मिल पाती है जिसके वे हकदार होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कम मेहनत में ही अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य हर कदम पर उनका साथ देता है। कम मेहनत और कम समय में ही ये लोग ऊंचाइयों को छू लेते हैं, जिसके चलते वे खूब सारा पैसा बना लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति की सफलता और असफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण हाथ की रेखाएं होती हैं। हाथ की रेखाओं की वजह से ही व्यक्ति हर एक काम में सफलता प्राप्त करता है। आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की कौन सी रेखाएं व्यक्ति को धनवान बनाती हैं... 

विज्ञापन


Chanakya Niti: दूसरों के सामने न खोलें ये राज, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

चंद्र पर्वत से निकलती हुई भाग्य रेखा 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकल रही हो, तो ऐसा व्यक्ति धनी होने की साथ ही समाज में खूब मान-सम्मान भी प्राप्त करता है। धार्मिक कार्यों के प्रति भी इन लोगों का झुकाव होता है।
विज्ञापन


पर्वतों में उभार
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत में उभार लिए हुए हैं, तो उस व्यक्ति के जीवन में राजलक्ष्मी का योग बनता है। इस योग के कारण ही व्यक्ति कम उम्र में ही खूब सारा धन कमा लेता है। 

जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा
वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा शाखा युक्त हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत धनवान होता है। ऐसे लोगों को जीवनभर सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है। 

भाग्य रेखा और जीवन रेखा 
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा स्पष्ट हो और भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा को छूकर निकलती हो, तो ऐसा व्यक्ति अपने कारोबार में अपार धन कमाता है।
विज्ञापन


Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा

ये निशान भी होते हैं शुभ 
जिस व्यक्ति की हथेली में धनुष, चक्र, कमल, ध्वजा, रथ,और चतुष्कोण जैसा निशान बना होता है। उनको महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा हथेली पर मछली, हाथी और छाते जैसे निशान बना हुआ हो उन्हें यश की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें