फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए हथेली पर यहां होते हैं लकी निशान, पूरा होता है सरकारी अधिकारी का सपना

Wed, 06 May 2026 02:35 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में अधिकारी बनेगा इस बात के लिए हथेली पर तीन तरह के खास निशान होते हैं। जिससे उसके सरकारी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
हथेली की बनावट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथेली पर बनी लकीरें और निशान किसी व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व और भाग्य का आईना होता है। जिस तरह से किसी जातक की कुंडली में मौजूद ग्रहों और राशियों के स्थिति से उसके भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है उसी तरह से हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से हथेली पर बनने वाली छोटी-छोटी रेखाएं और निशानों से उसके करियर के बारे में बहुत कुछ जानकारियां मिलती है। हस्तरेखा में जहां जीवन, भाग्य, सेहत और आर्थिक स्थिति के आंकलन के लिए रेखाएं मौजूद होती हैं वहीं जातक के भाग्य में सरकारी नौकरी का सुख है या नहीं इस बात के बारे में भी बहुत कुछ जानकारियां मिलती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में अधिकारी बनेगा इस बात के लिए हथेली पर तीन तरह के खास निशान होते हैं। जिससे उसके सरकारी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं हथेली पर कहां और कैसे निशान व्यक्ति को दिलाते हैं सरकारी नौकरी। 

विज्ञापन


हथेली पर स्पष्ट सूर्य रेखा
हस्तरेखा में सूर्य रेखा का विशेष महत्व होता है। हथेली पर अनामिका उंगली जिसे रिंग फिंगर भी कहते हैं उसके नीचे वाले हिस्से को सूर्य पर्वत कहते हैं। यहां से गुजरने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहते हैं। अगर यह सूर्य रेखा एकदम स्पष्ट, बिना कटे-फटे, गहरी और सीधी हो व्यक्ति सरकारी सेवा में जाता है। ऐसा व्यक्ति अच्छा मान-सम्मान और उच्च पदों की प्राप्त करता है। जिन लोगों की सूर्य रेखा एकदम सीधी और स्पष्ट होती है उनको सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर मिलता है। साथ ही नौकरी में स्थिरता बनी रहती है। 

उठा हुआ गुरु पर्वत
हथेली पर अगूंठे के बाद पहली उंगली के नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी का गुरु पर्वत अच्छी तरह से विकसित, उभरा हुआ और एकदम साफ सुथरा हो तो व्यक्ति सरकारी सेवा में उच्च पदों पर आसीन होता है। ऐसा व्यक्ति शासन-प्रशासन में उच्च पदों पर आसीन होता है। इस तरह के लोग मेहनत से उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन


ऐसी भाग्य रेखा 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार करियर में उच्च और बड़े पदों के लिए भाग्य रेखा और सूर्य पर्वत के बीच संबंध का होना जरूरी होता है। अगर भाग्य रेखा जो हथेली पर सबसे प्रमुख रेखा मानी जाती है, वह कलाई से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर जाए और वहां से एक दूसरी शाखा निकलकर सूर्य पर्वत की तरफ मुड़ जाते तो इसे बहुत ही दुर्लभ और शुभ योग माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसा निशान राजयोग के समान माना जाता है। इससे व्यक्ति सरकारी सेवा में काम करने का मौका मिलता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें