हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बनी हुई लकीरें, रेखाएं और निशान जातक के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी हद तक जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली पर कई तरह रेखाएं होती हैं इसके अलावा हथेली पर तरह-तरह के निशान भी बने हुए होते हैं जिसका मतलब कुछ ना कुछ जरूर होता है। इन निशानों में हथेली पर मछली की आकृति का निशान बना हुआ होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बना हुआ मछली का निशान व्यक्ति के सुख-समृद्धि, ऐशोआराम और धन-संपदा के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं हथेली पर मछली के निशान के मायने और महत्व।
बुध पर्वत पर मछली का शुभ निशान होने का मतलब
बुध पर्वत हथेली पर सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित होता है। ऐसे में इस स्थान पर मछली का निशान बनने पर व्यक्ति अपनी वाणी और तर्क शास्त्र के बल पर ऊचाईयों को हासिल करता है। ऐसे लोग कार्य क्षेत्र में ऊंचा स्थान प्राप्त करते हैं।
भाग्य रेखा मछली का चिन्ह
जिस किसी व्यक्ति की हथेली क भाग्यरेखा के ऊपर मछली का निशान होता है उसको उसकी किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। आपको हर काम में अच्छी सफलता मिलती है। ऐसे लोग धन, प्रसिद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।