फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर कहां होती है भाग्य और धन रेखा, इस तरह से बनने पर व्यक्ति बनता है धनवान

Sun, 03 Aug 2025 05:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के निशान और लकीरें बनी हुई होती है जिनका अपना खास महत्व होता है
विज्ञापन
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जहां किसी व्यक्ति की कुंडली में बैठे ग्रहों की स्थितियों का अध्ययन करके उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की जाती हैं वहीं दूसरी तरफ हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं, लकीरों और विशेष चिन्हों से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में पता चलता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के निशान और लकीरें बनी हुई होती है जिनका अपना खास महत्व होता है। हथेली पर मुख्य रूप से जीवन रेखा, भाग्य रेखा, ह्रदय रेखा और कई तरह के पर्वत बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाली धन रेखा के बारे विस्तार से बताएंगे। 
विज्ञापन


हथेली पर कहां बनी हुई होती है धन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर धन रेखा सबसे छोटी उंगली जिसे कनिष्ठा कहते हैं, उसके नीचे बने बुध पर्वत के शुरू होती है। धन रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर हथेली के बीच वाले हिस्से गुजरती हैं। यह एक सीधी खड़ी रेखा होती हैं जिससे व्यक्ति की आर्थित स्थिति और संचित धन के बारे में जानकारियां मिलती है।

भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बनती हैं ऐसी धन रेखा
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर बनी धन रेखा बहुत ही गहरी और स्पष्ट होती है। वे धन के मामले में बहुत ही समझदारी से इस्तेमार करते हैं। जिन लोगों की हथेली पर धन रेखा चंद्र पर्वत तक जाती है वे बहुत ही भाग्यशाली और सुख-सुविधाओं से युक्त होते हैं। इनके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं रहती है। 

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति अगस्त में बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन

धनवान बनते हैं ऐसे लोग
सभी रेखाओं में भाग्यरेखा का विशेष महत्व होता है। भाग्यरेखा से व्यक्ति के जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का संकेत छिपा हुआ होता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा कलाई से शुरू होते हुए और बिना कटे हुए बिलकुल सीधे शनि पर जाकर मिलती हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। भाग्य के सहारे वह सफलता की ऊचाईयां छूता है। भाग्य रेखा जितनी गहरी और साफ होगी व्यक्ति उतनी ही ज्यादा भाग्यशाली होगा।

धन में लगातार होती है वृद्धि
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्यरेखा से कई तरह की लकीरे निकलती हुए सीधे शनि पर्वत पर मिलती है तो व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करता है। ऐसे लोगों की आमदानी में काफी बढ़ोत्तरी होती है। इस तरह की भाग्यरेखा के सहारे उनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।

Saptahik Rashifal (04-10 August): अगस्त के पहले सप्ताह की राशियों पर ग्रहों का असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ऐसी धन रेखा नहीं होती अच्छी
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की धन रेखा सीधी और स्पष्ट नहीं होती है उनको जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से बहुत सक्षम नहीं होते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें