हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह रेखाएं और तरह-तरह के निशान बने हुए होते हैं। इन्हीं लकीरों का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जाती है। हथेली पर बनने वाली भाग्य,मस्तिष्क, विवाह, शिक्षा और संतान की रेखाएं व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जानकारियां प्रदान करती हैं। हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के बारे में इस बात की भी जानकारी मिलती है कि व्यक्ति किस उम्र में सबसे ज्यादा धन कमाएगा। आइए जानते हैं हथेली पर बनी किस रेखा से व्यक्ति के किस उम्र में धनवान बनने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।