फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली की इस रेखा में छिपे हैं विवाह के शुभ संकेत, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Sat, 21 Nov 2026 06:54 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Palmistry Lines: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई संकेत देती हैं। इन्हीं में विवाह रेखा भी शामिल है, जिसे शादी और दांपत्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं विवाह रेखा क्या बताती है।

विज्ञापन
विवाह की शुभ रेखा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Marriage line on Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई संकेत मिलते हैं। मान्यता है कि हाथों में मौजूद कुछ विशेष रेखाएं रिश्तों, प्रेम और शादी के बाद के जीवन के बारे में बताती हैं। यही वजह है कि लोग अपनी विवाह रेखा को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। आइए जानते हैं हथेली की विवाह रेखा क्या संकेत देती है।
विज्ञापन




हथेली में विवाह के शुभ संकेत


1. विवाह रेखा (पहला बिंदु)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कनिष्ठा यानी छोटी उंगली के ठीक नीचे हथेली के किनारे पर मौजूद समानांतर रेखा को विवाह रेखा कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति के विवाह के समय, वैवाहिक जीवन और रिश्तों की स्थिरता से जुड़े संकेत देती है।



2. शुक्र और चंद्र पर्वत (दूसरा बिंदु)

हथेली में शुक्र पर्वत और चंद्र पर्वत की स्थिति व रंग भी विवाह योग के आकलन में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये पर्वत व्यक्ति के प्रेम, आकर्षण, भावनाओं और वैवाहिक जीवन में आपस तालमेल से जुड़े संकेत देते हैं।

विज्ञापन


3. बृहस्पति पर्वत (तीसरा बिंदु) 

हथेली में बृहस्पति पर्वत की बनावट और उस पर मौजूद चिह्नों को विवाह से जुड़े संकेतों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे विवाह की प्रकृति और जीवनसाथी के स्वभाव के बारे में जानकारी मिलती है। विशेष रूप से प्रेम विवाह के योग जानने में भी इस पर्वत को अहम माना जाता है।



हस्तरेखा शास्त्र: कलाई की ये खास रेखाएं बताती हैं जीवन में सुख-समृद्धि के संकेत


विवाह रेखा बताती है वैवाहिक जीवन के कई राज

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद विवाह रेखा की बनावट और स्थिति से वैवाहिक जीवन से जुड़े कई संकेतों का अनुमान लगाया जाता है। मान्यता है कि स्पष्ट और सीधी विवाह रेखा को अच्छे वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है, जबकि टेढ़ी-मेढ़ी, धुंधली या शाखाओं में बंटी रेखा को रिश्तों में आने वाली चुनौतियों से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा, विवाह रेखा का नीचे की ओर झुकना या उस पर कोई विशेष चिह्न होना भी अलग-अलग संकेत देता है। आइए जानते हैं विवाह रेखा की बनावट क्या बताती है।



शुक्र, चंद्र और बृहस्पति पर्वत से जानें वैवाहिक जीवन के राज


शुक्र पर्वत

यदि शुक्र पर्वत दबा हुआ हो, जाल बना हुआ हो या तारा चिह्न बने हों, तो यह वैवाहिक जीवन में अस्थिरता, विवाद के योग पैदा करता है।

चंद्र पर्वत

चंद्र पर्वत पर तिल या दाग होने पर विवाह में काफी विलंब हो सकता है. जब विवाह का समय निकट आता है, तो शुक्र और चंद्र पर्वत में गुलाबी आभा दिखाई देने लगती है तथा छोटी-छोटी रेखाएं ऊपर की ओर दिखाई देती हैं. ये विवाह के मजबूत संकेत माने जाते हैं।

बृहस्पति पर्वत

यदि बृहस्पति पर्वत पर क्रॉस (X) चिह्न हो और उसका संबंध भाग्य रेखा से बन रहा हो, तो व्यक्ति के प्रेम विवाह के योग प्रबल होते हैं।



विवाह में बाधा और देरी दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

 

  • विवाह रेखा में बाधा दिखाई दें तो कनिष्ठा उंगली में चांदी का छल्ला पहनें।
  •  अगर विवाह रेखा से विवाह में विलंब की सूचना मिल रही हो तो सोने, चांदी का मिश्रित छल्ला कनिष्ठा उंगली में पहनें।
  • शुक्र पर्वत पर नकारात्मक चिह्न हो तो शिवलिंग पर चंदन लगाएं और भगवान शिव की उपासना करें।
  • चंद्र पर्वत अगर वैवाहिक जीवन में या विवाह होने में समस्या दे रहा हो तो पूर्णिमा का उपवास रखें और इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य दें।




हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली पर भी है ये रेखा? जानें धन से जुड़ा संकेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें