फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वभाव और स्वास्थ्य का हाल बताती है हथेली

Thu, 24 Jan 2013 01:47 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथेली पर मौजूद आड़ी तिरछी रेखाएं ब्रह्मा द्वारा खींचे गए पूरे जीवन का रेखा चित्र है। हस्तरेखा विज्ञान इन्हीं रेखाओं को पढ़कर जीवन में आने वाली घटनाओं का वर्णन करता है। हस्तरेखा विज्ञान में रेखाओं के अलावा अंग लक्षण एवं हाथ की बनावट और हथेली के रंगों का भी जीवन पर प्रभाव बताया गया है।
विज्ञापन


हथेली के रंगों में परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह आने वाली परस्थितियों के बारे में बताता है। इसलिए इनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए, बल्कि परस्थिति को समझकर जल्दी से जल्दी समस्या से बचने का उपचार करना चाहिए। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जब हथेली का रंग गुलाबी और चित्तीदार होता है इसका मतलब है कि आपका स्वास्थ्य सामान्य है।

यह बताता है कि आप आशावादी और खुशमिज़ाज हैं। हथेली का रंग धीरे-धीरे हल्का लाल होता जा रहा है तो यह संकेत है कि आने वाले समय में उच्च रक्तचाप की शिकायत हो सकती है। हथेली का लाल होना यह भी बताता है कि आपका स्वभाव उग्र होता जा रहा है। आपमें सहनशीलता की कमी होती जा रही है।
विज्ञापन


हथेली के रंग का पीला होना यह बताता है कि आप अपने हित के प्रति अधिक सजग रहने वाले हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से हथेली का रंग पीला होना शरीर में पित्तदोष का संकेत होता है। हथेली का ऐसा रंग बताता है कि आने वाले समय में आपके शरीर में रक्त की कमी होने वाली है। हथेली में नीली आभा का दिखना बताता है कि आपके अंदर आलस्य की भावना बढ़ रही है ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि शरीर में रक्त का संचार समुचित प्रकार से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें