हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बन रहती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं के अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ मालूम चलता है। धन के लिए हमारी हथेली में कुछ खास चिन्ह होते है, अगर ये आपके हाथ में है तो आपको बहुत धन दौलत मिलती है। शुक्र और गुरु को धन का ग्रह माना गया है। शुक्र विलासिता देता है और गुरु धन। भाग्य रेखा के बिना तो संपाति मिल ही नहीं सकती और मस्तिषक रेखा जिसे मातृ रेखा भी कहते है पैतृक सम्पति दिलाती है।
1- हथेली पर शुक्र पर्वत अंगुठे के नीचे बने उभार वाले हिस्से को कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ऊंचा उठा हो तो वह धनी होता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत उठा हुआ होता है वह सभी तरह के भौतिक सुख प्राप्त करता है।
2- अगर जिस किसी व्यक्ति के हथेली पर शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान बना होता है तो उसका विवाह धनी परिवार में होता है। वहीं अगर गुरु पर्वत पर क्रास का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति विवाह के बाद काफी धन-संपदा प्राप्त करता है।
3- अगर कलाई पर मणिबंध पर तीन स्पष्ट रेखाएं बनती है तो यह भाग्यशाली और धनवान बनाती है। हस्तरेखा में कलाई पर बने मणिबंध की रेखाओं का संबंध पिछले जन्मों में किए गए कर्मो के आधार पर बनती है।
4- अगर मणिबंध से निकलती हुई सीधी और स्पष्ट रेखा शनि पर्वत पर जाती हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होता है।
5- हस्तरेखा में भाग्य रेखा मुख्य रेखा होती है। अगर भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान बना हो तो उसे अचल सम्पति मिलती है।
6- मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान बनने पर व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है उसको पैतृक सम्पति मिलती है।
7- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर दो सूर्य रेखा बनती है तो ऐसा व्यक्ति समाज में मान-सम्मान और काफी धन संपत्ति से समृद्धि रहता है।
8- अगर हथेली पर कोई रेखा भाग्य रेखा सूर्य रेखा पर जाकर मिलती है तो ऐसे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है।
9- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर मछली का निशान काफी शुभ माना जाता है। अचानक धन की प्राप्ति होती है और चन्द्रमा पर यह चिन्ह विदेश से लाभ दिलाता है।