फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाखूनों के आकार में छुपा स्वास्थ्य का राज

Wed, 27 Feb 2013 05:00 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाखून केवल हाथों की सुन्दरता को ही नहीं बढ़ते हैं बल्कि यह आने वाले समय में होनी वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं। इसलिए हस्तरेखा विज्ञान में नाखूनों को हस्तरेखाओं के समान ही महत्व दिया गया है। नाखूनों के चांद के आकार को देखकर यह जाना जा सकता है कि भविष्य में किस क्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है। इसी प्रकार नाखूनों के बनावट से यह जाना जा सकता है कि भविष्य में कौन सा रोग हमें प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार नाखूनों का अधिक लंबा और चौड़ा होना फेफड़े की कमज़ोरी को दर्शाता है। नाखून अगर बढ़कर उंगली की ओर झुकी  हुई हो तब इस बात संभावना अधिक रहती है कि व्यक्ति छाती एवं फेफड़े के रोग से पीड़ित होगा।

नाखून छोटे हों लेकिन इनकी चौड़ाई अधिक हो तब गले में तकलीफ होने की अशांका प्रबल होती है। इस तरह की स्थिति होने पर व्यक्ति को श्वास नली में सूजन के कारण गले में दर्द, बोलते समय आवाज टूटना। आवाज साफ न होना ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कुछ व्यक्तियों के नाखून छोटे होते हैं लेकिन इनका आकार वर्गाकार होता है। इस तरह के नाखून जिनके होते हैं उन्हें हृदय रोग हो सकता है। छोटे वर्गाकार नाखूनों में चन्द्र की उपस्थिति इस संभावना को और बढ़ाता है।

नाखून का लचीलापन कम हो गया है और वह आसानी से टूटने लगे हैं तो यह चिंता की बात हो सकती है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा होना दर्शाता है कि व्यक्ति अंदर से कमज़ोर और अस्वस्थ है। अच्छे खान-पान से शरीर में रक्त की कमी को दूर करने की जरूरत है।

नाखून अंतिम सिरे पर फैलकर अधिक चौड़ा हो गया है और उनका रंग नीला है तो यह संकेत है कि शरीर में रक्त का संचार समुचित प्रकार से नहीं हो रहा है। इस तरह के नाखून जिनके होते हैं उनमें उर्जा की कमी होती है। ऐसे लोग जल्दी थक जाते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें