हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं को विशेष महत्व दिया गया है और इन्हें जीवन से जुड़े अलग-अलग संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मणिबंध रेखाओं को व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं का संकेत माना जाता है। इनमें सुख-सुविधाओं, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य से संबंधित संकेत शामिल होते हैं। मान्यता के अनुसार, ब्रेसलेट लाइन यानी मणिबंध रेखा का अध्ययन करने के लिए पुरुषों के बाएं हाथ और महिलाओं के दाएं हाथ की कलाई देखी जाती है। आइए जानते हैं, मणिबंध रेखाएं जीवन से जुड़े किन पहलुओं को दर्शाती हैं।
पहली मणिबंध रेखा से जानें स्वास्थ्य के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कलाई की पहली मणिबंध रेखा का साफ, सीधा और बिना कटाव के होना अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी रेखा व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य की ओर इशारा करती है। वहीं, यदि यह रेखा टूटी हुई या कटी-फटी दिखाई देती है, तो इसे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का संकेत माना जाता है।
दूसरी मणिबंध रेखा से जानें सुख-समृद्धि के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, दूसरी मणिबंध रेखा को व्यक्ति की उम्र और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है, व्यक्ति का जीवन उतना ही सुखमय रहता है। वहीं, यदि दूसरी मणिबंध रेखा कटी-फटी या टूटी हुई हो, तो इसे जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है।
तीसरी मणिबंध रेखा बताती है मान-सम्मान के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कलाई की तीसरी मणिबंध रेखा को व्यक्ति के सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों की कलाई पर यह रेखा स्पष्ट रूप से मौजूद होती है, उन्हें जीवन में आदर और प्रसिद्धि प्राप्त होती है। वहीं, चौथी मणिबंध रेखा को दीर्घायु का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसी रेखा वाले व्यक्ति लंबी उम्र प्राप्त करते हैं।