यह वर्ष लेखन, कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता दायक रहेगा। विवादित मामलों में आपकी जीत हो सकती है। भाग्य उन्नति में सहायक रहेगा। यह कहना है अंक ज्योतिष का।
अंकों के आंकलन से ज्ञात होता है जिन लोगों का जन्मदिन 19 नवंबर को हैं उनके लिए 2014 के 19 नवंबर तक का समय सामाजिक मान-प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला होगा।
आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। लेकिन कोई बड़ा लक्ष्य पाने के लिए धैर्य पूर्वक परिश्रम करते रहना होगा। वर्ष का उत्तरार्द्घ व्यवसाय की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ व्यक्तियों को उन्नति का अवसर मिलेगा।
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी एवं केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग, लेखन, शोध आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।