यह वर्ष उन लोगों के लिए बहुत ही खास है जिनका जन्मदिन 16 नवंबर को हुआ है। इस साल यानी 16 नवंबर 2013 से 2014 तक इन्हें अपनी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी करने का अवसर प्राप्त होगा।
समाज में इनका मान-सम्मान एवं महत्व बढ़ेगा। समय-समय पर आकस्मिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अंक ज्योतिष की गणना से इस शुभ स्थिति का पता चलता है।
छात्रों को उच्च स्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बैंकिंग, पुलिस, वकालत, विज्ञापन, इंजीनियरिंग, शिक्षण कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
नौकरी करने वालों को उन्नति की खुशी होगी जबकि व्यवसायी लाभ से प्रसन्न रहेंगे। प्रयास करने पर किसी विशिष्ट क्षेत्र में उन्नति एवं स्थायी कीर्ति प्राप्त करने में सफल रहेंगे।