फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम का पहला लेटर 'L' हो तो दिल से लेते हैं फैसले

Fri, 29 Mar 2013 08:47 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों के नाम का पहला लेटर L होता है वह अंतर्मुखी होते हैं। इनमें संघर्ष करने की क्षमता अधिक होती है।
विज्ञापन


अंक ज्योतिष के अनुसार यह लेटर अंक तीन के प्रभाव में होता है जिसका स्वामी ग्रह गुरू है। आमतौर पर इस लेटर के व्यक्ति का रूप रंग सुंदर होता है।

ज्ञान, बुद्धि और धन तीनों ही इनके पास होता है। पढ़ने-लिखने के अलावा इनकी रूचि रोमांस में होती है। अक्सर यह दिमाग की बजाय दिल से फैसले लेते हैं।

इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति कल्पनाशील होते और जीवन की छोटी सी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढते हैं।

इनके व्यक्ति की एक बड़ी कमी है क्रोध जो इन पर तुरंत हावी हो जाता है। हालांकि यह अधिक समय तक नहीं रहता है, यह अपनी भावनाओं पर जल्दी काबू पा लेते हैं।
विज्ञापन


वाद-विवाद में इनके तर्क प्रतिद्वंद्वियों के लिए अकाट्य होते हैं। इनकी वाणी और लेखनी प्रभावशाली होती है।

इनका बचपन सामान्य रहता है। युवावस्था में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है लेकिन प्रौढ़ावस्था सुखमय होता है।

इनके अंदर नेतृत्व करने की योग्यता होती है और इनकी आजीविका का साधन शिक्षा, शोध, धार्मिक क्षेत्र, लेखन, राजनीति, समाज सेवा, प्रशासनिक अथवा रक्षा सेवा होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें