फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों से काम निकालने में माहिर होते हैं H नाम वाले व्यक्ति

Thu, 28 Feb 2013 03:28 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के H लेटर से शुरू होता है वह बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी न किसी तरह से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं। व्यक्तिगत रूप से यह साफ और कोमल हृदय के व्यक्ति होते हैं। संकोची और संवेदनशील होने के कारण जल्छी किसी से घुलते-मिलते नहीं हैं। जिनसे प्यार करते हैं उनसे प्यार का इजहार करने में भी यह काफी हिचकते हैं। इसलिए कई बार इनका प्यार एकतरफा रह जाता है।
विज्ञापन


वैसे इनका दांपत्य जीवन सुखद रहता है। यह अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखते हैं। इस अक्षर के नाम वाले व्यक्तियों की संगीत एवं दूसरी कलाओं में विशेष रूचि होती हैं। विपरीत लिंग के प्रति यह आकर्षित रहते हैं। अपने ऊपर किसी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। मतभेद होने पर भी यह किसी से पूरी तरह टूटते नहीं है। इनकी बुद्धि प्रखर होती है। दूसरों की बातों को भले ही सुन लें, लेकिन करते वही हैं जो इनकी अपनी बुद्धि कहती है।

चतुराई पूर्ण बातों से इन्हें अपना काम निकालना खूब आता है। आर्थिक मामलों में यह भाग्यशाली होते हैं। अपनी योग्यता से खूब कमाते हैं लेकिन खर्च के मामले में बड़े ही चतुर होते हैं। अपने ऊपर खर्च में कमी नहीं करते लेकिन दूसरों पर खर्च करने में हाथ सख्त रहता है। राजनीति, प्रबंधन, एवं प्रशासनिक योग्यता इनमें खूब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें