फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी प्रेम बढ़ेगा अगर घर का मूलांक है दो

Mon, 03 Dec 2012 05:17 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले अंक में मूलांक एक के घर के बारे में आपने जाना। इस अंक में आप मूलांक दो के घर की विशेषता जानेंगे। लेकिन इससे पहले घर का मूलांक निकालने का तरीका जान लें। आपके घर का जो नंबर है उसे जोड़ें जैसे कि 25 नंबर वाले घर का मूलांक 7 होगा क्योंकि 2 और 5 को जोड़ने पर अंक 7 प्राप्त होता है। अगर 25 के साथ अंग्रेजी का कोई लेटर भी है तो उसकी क्रम संख्या को भी जोड़ें जैसे 25डी है तो घर का मूलांक 2 होगा। 2 मूलांक इसलिए आया क्योंकि डी अंग्रेजी का चौथा लेटर है। यहां 2+5+4 को जाड़ेंगे। इसे जोड़ने पर अंक ग्यारह प्राप्त होगा।
विज्ञापन


अंक ज्योतिष में 1 से लेकर अंक 9 तक को ही गिना जाता है। इसलिए ग्यारह की बजाय 1 और 1 को जोड़ेंगे जिससे मूलांक दो प्राप्त होगा। इसी प्रकार आप अपने घर का मूलांक निकालें। अगर आपके घर का मूलांक भी दो प्राप्त होता है तो आपके घर में भी आपसी प्रेम और सामंजस्य बना होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार अंक दो वाले घर में रहने वाले लोग भावुक और व्यवहारिक होते हैं। इनमें आपसी प्रेम और सद्भाव बनाये रखने की प्रवृति अधिक होती है। इन्हीं गुणों के कारण यह घर के सदस्यों की छोटी-मोटी गलतियों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को परिवर्तन पसंद होता है। इनका घर छोटा हो अथवा बड़ा घर में वस्तुओं का स्थान परिवर्तन समय-समय पर करते रहते हैं।
विज्ञापन


अंक दो के घर में रहने वाले लोग बागवानी के शौकीन होते हैं। इन्हें पेड़-पौधे लगाना पसंद होता है। यह अपने घर को फूल-पत्तियों से सजाना पसंद करते हैं। ऐसे घर में माता-पिता एवं बच्चों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहता है। बच्चे माता-पिता एवं बुजुर्गों का आदर करते हैं। इस तरह का घर मूलांक दो वालों के लिए उत्तम रहता है। इसके अलावा शिक्षक, समाजसेवक, बड़े-बुजुर्गों एवं सलाहकारों के लिए ऐसा घर अच्छा रहता है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें