बस कुछ दिन और आने वाला है वह खास दिन जिसका हर जवां दिल को रहता है इंतजार। जी हां हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन्स डे का।
अगर आप सोच रहे हैं कि इस वैलेंटाइन्स डे आप अपने दिल की बात उन्हें कह ही दें कि आप उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन आपके मन में यह भी ख्याल आ रहा होगा कि कहीं उसने आपका दिल तोड़ दिया यानी आपके प्यार को कुबूल नहीं किया तो।
आप चाहें तो अपनी इस उलझन को अंक ज्योतिष की मदद से दूर कर सकते हैं। अंक ज्योतिष में बताया गया है कि अंकों के बीच भी प्रेम और मतभेद होता है।
पढ़ें, राशि न कुंडली जन्मतिथि से जानिए 2014 का भविष्यफल
यानी अगर आप अपने मूलांक के साथ मित्रता रखने वाले मूलांक वाले के व्यक्ति के समाने प्रेम का प्रस्ताव रखेंगे तो प्यार कुबूल होने की संभावना अधिक रहेगी।
पहले अंक में बात करते हैं कि मूलांक एक वाले किससे करें प्यार का इजहार। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक एक वाले मूलांक 4 और 8 वाले के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखें तो प्यार को जल्दी मंजूरी मिल सकती है। प्यार की मंजूरी मिलने पर इनका प्यार बेहद सफल होता है।
पढ़ें,जहां पर अर्जुन और भगवन शिव के बीच हुआ था युद्घ
मूलांक 2, 3 ,7, 9 वाले व्यक्ति से मूलांक एक वाले व्यक्ति प्यार का इजहार कर सकते हैं। थोड़ी ना हां के बाद आपकी बात बन सकती है। इनके साथ छोटी मोटी परेशानियों के बावजूद रिश्ता मजबूत होगा।
लेकिन याद रखें 5 और 6 मूलांक वाले से प्रेम का इजहार करना कष्ट दे सकता है। अगर प्यार को मंजूरी मिल भी जाए तो अक्सर मतभेद होता रहता है।
मूलांक जानने की विधि
अपनी जन्म तिथि, जन्म मास और जन्म वर्ष के अंकों को आपस में जोड़ लें। इसके बाद जो अंक आएगा वही आपका मूलांक होगा। इसी तरह उनका भी मूलांक जान लें जिनके सामने आप प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं।
मूलांक जोड़ने का तरीका
अगर किसी का जन्मदिन 24 जनवरी 1982 है तो लिखेंगें 2+4 +1 +1+9+8+2=27 मूलांक 10 से कम होना चाहिए इसलिए 27 को भी आपस में जोड़ेंगे 2+7=9 यानी जिस व्यक्ति का जन्म 24 जनवरी 1982 को हुआ है उनका मूलांक होगा 'नौ'