दूसरों की सफलता और कामयाबी को देखकर मन में यह ख्याल जरूर आता होगा कि आखिर आपका भाग्य कब चमकेगा। अंकशास्त्र कहता है कि संसार में आने वाला हर व्यक्ति अपनी किस्मत लेकर आता है। जिसका लाभ एक निश्चित समय पर मिलता है।
आज के अंक में बात करते हैं उन लोगों की जिनका भाग्यांक एक है उन्हें अपने भाग्य का लाभ कब मिलता है। अंक ज्योतिष के विशेषज्ञ पण्डित प्रवीण पुरोहित बताते हैं कि भाग्यांक एक वालो के लिए 19वां एवं 20 वां वर्ष परिवर्तनकारी होता है। इस समय इनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।
अगर इन दो वर्षों में भाग्य का लाभ नहीं उठा पाते हैं तो किस्मत फिर से 22 वें और 24 वें साल में कामयाबी पाने का अवसर देता है। इन वर्षों में व्यक्ति को अधिक सजग और प्रयत्नशील रहना चाहिए।
इन वर्षों में जो लोग भाग्य का लाभ नहीं उठा पाते हैं उन्हें फिर छह साल तक इंतजार करना पड़ता है। किस्मत फिर 31 वें वर्ष में इनका दरवाजा खटखटाता है। इसके बाद 37, 40 फिर 46 वर्ष की उम्र में इनके जीवन में महत्वपूर्ण घटना होती है।
अंकज्योतिष के अनुसार भाग्यांक वालों के लिए अनुकूल क्षेत्र है राजनीति, रक्षा विभाग, प्रशासनिक सेवा, होटल मैनेजमेन्ट, रेलवे, डाक एवं चिकित्सा। जो लोग व्यवसाय करना चाहते हैं उन्हें वुद्युत उपकरण, केमिस्ट, आभूषण, जनरल स्टोर, अनाज के कारोबार में किस्मत आजमाना चाहिए।