ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और अंकों की गणनाओं का विशेष महत्व होता है। जल्द ही अगस्त का महीना शुरू होने वाला है और यह महीना अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांकों के लिए कई तरह के अवसरों को लेकर आ सकता है। यह महीना की लोगों के लिए नए और अच्छे मौके दिलाएगा। करियर-कारोबार में कुछ नया करने और कुछ नया पाने के लिए अच्छा मौका है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अंक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मूलांक 1, 3, 4 और 6 के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं नया महीना क्या-क्या लेकर आ सकता है आइए जानते हैं।
मूलांक 1 के लिए अगस्त का महीना
जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं ऐसे में अगस्त का महीना मूलांक 1 के लिए बहुत ही शानदार, शुभ और बेहतरीन रह सकता है। लंबे समय से कोई अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। इस माह कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मूलांक 3 के लिए अगस्त का महीना
जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक तीन के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं ऐसे में इनके ऊपर गुरु की विशेष कृपा मिलती है। मूलांक 3 के लिए अगस्त का महीना बहुत ही लकी साबित होगा। इस माह नौकरी में कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी।
मूलांक 4 के लिए अगस्त का महीना
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 के स्वामी राहु होते हैं। ऐसे लोगों के लिए अगस्त का महीना काफी उत्साह से भरा हुआ होगा। आर्थिक स्थिति में इस माह सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा।
मूलांक 6 के लिए अगस्त का महीना
जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे में अगस्त माह में इन लोगों के लिए काफी बेहतरीन समय रहेगा। धन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे।