फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 फरवरी: गुरुवार को कामयाबी दिलाएगा आपका यह लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 13 Feb 2020 12:59 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 13 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
आपको सुख-संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। जरूरत है, अपनी भावनाओं को काबू करने की। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
छात्रों के लिए परीक्षा में परिणाम उनके अनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
समाज में अपनी जगह बनाने के लिए आपको सामाजिक रूप से सक्रिय होना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करें, वह ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के साथ की वजह से आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से इनवेस्ट करें। अपने लिए आप नए विकल्प देखें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T
परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशशबरी मिल सकती है। फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखनें की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग –  काला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित कुछ बातें आपके सामने आ जाएं। प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। निश्चित रूप से जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें। ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, आज आप सीधे तौर पर उनके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
number
मूलांक - 7
अपने परिवार की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा

9 of 10
number
मूलांक – 8
परिवार के लिए आज आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं आदि की खरीददारी कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध निखरेगें। आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
व्यापारी अगर पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो अच्छा दिन है। खासकर मनोरंजन विभाग में ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ की बातों से बचनें की कोशिश करें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें