यह वर्ष आपके लिए सुखद और भाग्य वृद्घि करने वाला है। मन में दबी अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी। समाज में मान-सम्मान एवं महत्व बढ़ेगा।
परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
पढ़ें, मई महीने का राशिफल, जाने कैसा रहेगा यह महीना
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, बैंकिंग, वकालत, बीमा, केमिस्ट, सेना आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति एवं लाभ मिलेगा। किसी नए उद्योग की स्थापना संभव है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल : 28 अप्रैल से 4 मई तक का राशिफल