यह वर्ष आपके लिए उत्साहवर्धक और कामयाबी भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार 2014 में सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में सफल होंगे।
पढ़ें, 2014 का वार्षिक राशिफल विस्तार से
राजनैतिक पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलते रहेंगे। चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
पढ़ें, 6 जनवरी से 12 जनवरी तक का साप्ताहिक राशिफल
रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग,चिकित्सा, विज्ञान, खोज कार्य, नेवी, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। विज्ञान, सेना आदि क्षेत्रों में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
पढ़ें, राशि के अनुसार पुरुषों के प्यार करने का अंदाज